नागरिकों को अधिकारों की जानकारी दी गई
भास्कर न्यूज - भानुप्रतापपुर
सिवनी आमापारा में तालुक विधिक सेवा समिति ने विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में अपर जिला सत्र न्यायाधीश उमाशंकर मिश्रा, व्यवहार न्यायाधीश आदित्य जोशी ने विधिक के विभिन्न विषयों आबकारी अधिनियम, टोनही प्रताडऩा, नागरिक के अधिकार आदि विषयों पर कानून की जानकारी दी। आयोजन में अधिवक्ता सीके कटझरे, राजेश, अखिलेश तिवारी, नरसिंह उसेंडी एवं ग्रामीण दयारो बाई, सरिता खड़हे, सरपंच सुखिया पुडो, मानसिह दुग्गा, सुंदर पुड़ो, मंशाराम, महेश मतलामी व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।