नवोदय चयन परीक्षा 8 को
भास्कर न्यूज - धमतरी
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में 16 परीक्षा केन्द्र एवं एक उपकेन्द्र सहित कुल 17 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
इस परीक्षा में जिले के 5057 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि इस परीक्षा में कक्षा-पांचवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। विकासखंड धमतरी के अंतर्गत डॉ शोभाराम देवांगन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बठेना एवं नगरपालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।कुरूद विकासखंड अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किरण पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सनराईस मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। विकासखंड-मगरलोड के अन्तर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड एवं शासकीय कन्या हाईस्कूल भैसमुंडी तथा विकासखंड नगरी के अन्तर्गत शासकीय श्रृंगीऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर, जीनियस पब्लिक हाईस्कूल नगरी तथा महानदी एकेडमी हाईस्कूल नगरी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
विक्रय दर में संशोधन
धमतरी. जिले के समस्त विकासखंडों में मत्स्य कृषकों द्वारा आखेटित मछली का 20 प्रतिशत भाग स्थानीय ग्रामीणों में विक्रय किया जाता है। पूर्व में विक्रय के लिए न्यूनतम दर 50 रुपए प्रतिकिलो निर्धारित थी, जिसमें आंशिक वृद्धि की गई है। सहायक संचालक ने बताया कि अब 80 रूपए प्रतिकिलो की दर से विक्रय किया जाएगा।