पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या निवारण शिविर में निबटे 277 प्रकरण

समस्या निवारण शिविर में निबटे 277 प्रकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धमतरी
ग्राम हंचलपुर में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों ने अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर 287 आवेदन दिए, जिनमें से 277 प्रकरणों का निबटारा तत्काल मौके पर किया गया।
मिडिल स्कूल प्रांगण में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सीधे अधिकारियों से रूबरू होकर अपनी समस्याओं का समाधान किया तथा योजनाओं की जानकारी ली। सबसे ज्यादा 217 आवेदन राजस्व विभाग के प्राप्त हुए, जिनमें आय, जाति तथा निवास प्रमाण-पत्र बनाने से संबंधित 213 आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल में किया गया। इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 19, रोजगार विभाग में आठ, स्वास्थ्य विभाग में छह आवेदन प्राप्त हुए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पांच महिलाओं की गोदभराई तथा पांच शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। मछलीपालन विभाग द्वारा श्रीराम मछुआ सहकारी समिति चारभाठा के अध्यक्ष कोमनाथ केंवट को दस हजार रूपए का बैंक ड्राफ्ट अनुदान राशि के रूप में दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएस एल्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। स्थानीय सरपंच बंशीलाल साहू आदि उपस्थित थे।