पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुत्र का गला दबाकर फांसी पर लटकाया था

पुत्र का गला दबाकर फांसी पर लटकाया था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस को गुमराह करने फांसी पर लटका दिया था विकलांग पुत्र को। क्राईम स्क्वाड ने उठाया मौत से पर्दा।

भास्कर न्यूज - धमतरी

हटकेशर निवासी लक्ष्मीपुरी गोस्वामी उर्फ भोलू की लाश 2 जनवरी को उसके घर के म्यार पर फांसी पर लटका मिला था। पिता की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या का खुलासा हुआ, तो सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया। उधर पुलिस अधीक्षक अकबर राम कोर्राम ने हत्या की पुष्टि होने के बाद हत्यारे को पकडऩे का जिम्मा क्राइम स्क्वाड को सौंप दिया। क्राइम स्क्वाड ने युवक के हत्यारे तक पहुंचने के लिए अपने तरीके से संदिग्धों एवं परिजनों से बारीकी से पूछताछ की, तो आरोपी अमरपुरी ((60)) पिता बोधीपुरी गोस्वामी निकला।

ऐसा दिया अंजाम

अमरपुरी गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि वह अपने छोटे पुत्र लक्ष्मीपुरी गोस्वामी का गला दबाकर हत्या की है। तीन-चार माह पूर्व लक्ष्मीपुरी गोस्वामी का पैर बीमारी के कारण कट गया था। पैर कटने के बाद बिस्तर में ही अपना दिनचर्या करता था। मृतक लक्ष्मीपुरी को नकली पैर लगवाने राजस्थान ले जाने बार-बार कहने पर भी राजी नहीं होता था। 1 जनवरी की रात 10 से 11 बजे के बीच उसके रूम में राजस्थान जाने की बात को लेकर दोनों में कहा-सुनी हो गई। तैश में आकर उसने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से वह बड़े नाटकीय ढंग से दोनों हाथ एवं एक पैर को बांधकर बैंडेट पट्टी को रस्सी बनाकर घर के म्यार में फांसी पर लटका दिया। आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पिता-पुत्र के बीच नकली पैर लगाने की बात पर हुआ था विवाद