शबरीनारायण उत्सव का आयोजन 2 से
सराईपाली - अस्सी घर संवरा समाज संघ तहसील शाखा द्वारा पिछले दिनों बैठक रखकर शबरीनारायण महोत्सव का आयोजन करने का निणर्य लिया गया। यह मेला माघ पूर्णिमा को होता है। इसके लिए व्यवस्था के तहत 4 जोन प्रस्तावित किया गया है जहां यह मेला आयोजित किया जाएगा। जोन 1 में शाखा सभा सिंघाड़ा में आयोजन 2 फरवरी को होगा। जिसमें पंडरीपानी, आकाशखार और कोदोगुड़ा आदि गांव शामिल होंगे। जोन 2 में शाखा सभा कलेंडा में आयोजन 5 फरवरी को होगा इसमें इच्छापुर और तोषगांव आदि गांव शामिल होंगे। जोन 3 में शाखा सभा बोंदा में आयोजन 9 फरवरी को होगा।