- Hindi News
- कोमाखान में 10 से लगेगा साहित्यिक पुस्तक मेला
कोमाखान में 10 से लगेगा साहित्यिक पुस्तक मेला
भास्कर न्यूज - बागबाहरा
गायत्री प्रज्ञा पीठ बटोरा द्वारा फरवरी माह में विशाल पुस्तक मेला, श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार कार्यक्रम का आयोजन कोमाखान मंडी प्रांगण में रखा गया है। जिसके लिए आवश्यक बैठक अजय अग्रवाल की अध्यक्षता में देवांगन भवन में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से ४ फरवरी बसंत पंचमी मंगलवार को भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसके पश्चात १० फरवरी को भव्य पुस्तक मेला का उद्घाटन एवं कलश यात्रा तथा दोपहर तीन बजे से श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुरूआत होगा जो १२ फरवरी तक आयोजित होगा। १३ फरवरी को ९ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार कार्यक्रम, महापुर्णाहुति एवं ऋषि पुत्रों को बिदाई के साथ चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम के आयोजन के लिए समिति में अजय अग्रवाल, दिनेश सिंह ठाकुर जुटे हुए हैं।