जिले के 25 बीआरपी का रोका गया वेतन
भास्कर न्यूज - महासमुंद
प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंडों में तैनात विकासखंड ोत पुरूष ((बीआरपी)) पदाधिकारियों की लापरवाही से नाराज डीईओ राकेश पांडेय ने सभी की तनख्वाह रोकने के आदेश जारी किए हैं।
बीआरसीसी के अधीनस्थ हर ब्लाक में पांच-पांच बीआरपी की नियुक्ति की गई है। बीआरपी के माध्यम से स्कूलों की अध्यापन गुणवत्ता में सुधार लाया जाना होता है। इसके लिए डाइट के माध्यम से उन्हें अपडेट होते रहना है। हर माह की 29 तारीख को डाइट में जिले के सभी बीआरपी की बैठक बुलाई जाती है, लेकिन पिछले दो साल से इस आदेश की अवहेलना हो रही थी। 29 जनवरी को बैठक में कोई भी बीआरपी नहीं पहुंचा इससे नाराज जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय ने इसे आदेश की अवहेलना बताते हुए सभी 25 बीआरपी के एक माह का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।