- Hindi News
- समय सीमा के भीतर निर्माण पूरा करने निर्देश
समय सीमा के भीतर निर्माण पूरा करने निर्देश
भास्कर न्यूज - महासमुंद
कलेक्टर आर शंगीता ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभागीय कार्यों की प्रगति में और अधिक तेजी लाए। उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इन कार्यों में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक के दौरान विभागीय काम काज की समीक्षा की। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा का समय पर मजदूरी भुगतान करने के निर्देश जनपद पंचायत के सीईओ एवं विभिन्न निर्माण एजेंसियों को दिए है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ओंकार यदु, डीएफओ आशुतोष मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का मानदेय भुगतान, रेडी-टू-ईट, भोजन की गुणवत्ता, आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति सहित बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी, जनपद पंचायत के सीईओ, तहसीलदार एवं संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित रूप से मुआयना कर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। साथ ही निरीक्षण पंजी में निरीक्षण टीप का उल्लेख आवश्य करें।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से स्कूल बच्चों का मध्यान्ह भोजन, पूरक पोषण-आहार, छात्र-छात्राओं के गणवेश वितरण के कार्य संचालित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं महिला बाल विकास अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने रेत खदान के संचालन, वन अधिकार मान्यता पत्र का वितरण, धान खरीदी एवं कस्टम मीलिंग के तहत धान का उठाव, राशन कार्ड का वितरण एवं सत्यापन सहित विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।
शराब दुकानें आज बंद रहेंगी
महासमुंद - राज्य शासन द्वारा महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर गुरूवार 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन महासमुंद जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने तथा मद्य भंडागार पूर्णत: बंद रहेगी।