पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैक्षणिक स्तर को बढ़ावा देना जरूरी

शैक्षणिक स्तर को बढ़ावा देना जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पिथौरा
कन्या शाला का वार्षिकोत्सव आयोजन में विधायक रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य और एल्डरमेन शशि डड़सेना की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिला महामंत्री उषा श्रीवास्तव, भाजयुमो अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, कर्मचारी संघ अध्यक्ष उमेश दीक्षित, रैदास गोयल, रजनी डड़सेना, मन्नूलाल ठाकुर, राजू सिन्हा उपस्थित थे।
शाला के प्राचार्य के एनके दास ने शाला की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रजनी डड़सेना ने स्वागत भाषण देते हुए शाला के उपलब्धियों का बखान किया तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए छग शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। कार्यक्रम अध्यक्ष शशि डड़सेना ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए प्राचीन और वर्तमान शिक्षण व्यवस्था का तुलनात्मक ब्यौरा दिया। साथ ही उन्होंने शिक्षण क्षेत्र में बालिकाओं के बेतहाशा परिश्रम से महिला जगत के उत्थान के संबंध में स्कूली छात्राओं को प्रेरित किया। भाजयुमो अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने कहा कि कन्या शाला की छात्राओं ने शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं विविध क्षेत्र में भी नगर का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष उषा श्रीवास्तव, जैविक प्रकोष्ठ के संयोजक कुलदीप अग्रवाल और भाजपा उपाध्यक्ष नंदकिशोर एरन ने भी संबोधित करते हुए वार्षिकोत्सव की बधाई दी और स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बसना विधायक चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी संस्था का वार्षिकोत्सव उस संस्था की साल भर की समग्र गतिविधियों का आईना होता है। जिसमें वर्ष भर संचालित होने वाली शैक्षणिक खेलकूद और साहित्यिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन होता है। परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाली हमारी छात्राएं आज के दिन अपनी सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतिभाओं के माध्यम से हमारी लोकसंस्कृति परंपराओं और समृद्घ सांस्कृतिक विरासत की नायाब मिशाल पेश करती है। यह बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक कदम है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि विधायक के रूप में शाला के विकास के लिए जब भी उनकी आश्यकता महसूस होगी वे सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विजय देवांगन, अब्दुल खान ने किया।
कार्यक्रम में प्रियरंजन कोसरिया, बजरंग अग्रवाल, ललित डड़सेना, रानी छाबड़ा, रजनी टूटेजा, क्षमा गोयल, विजय नायक उपस्थित थे।




समारोह में बसना विधायक रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं।

कार्यक्रम - पिथौरा के कन्या शाला में आयोजित किया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग