किसानों ने कहा वादा पूरा करे सरकार
भास्कर न्यूज - महासमुंद
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक मंडल के सदस्यों की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में धान का समर्थन मूल्य २१०० रुपए प्रति क्विंटल, ५ एचपी पंप कृषि कार्य के लिए निशुल्क बिजली, बिना ब्याज ऋण देने का शासन द्वारा वादा खिलाफी करने के विरोध में संयुक्त किसाना मोर्चा के सदस्यों द्वारा बैठक का आयोजन किया।
बैठक में ५१ गांवों के किसान प्रतिनिधि उपस्थित हुए। सभी ने धान का समर्थन मूल्य लागत के अनुसार २१०० रुपए प्रति क्विंटल वादा के अनुसार करने का शासन के संकल्प व चुनावी वायदे लागू करने का प्रस्ताव पारित किया। ६ फरवरी को किसानों के धरना प्रदर्शन के बाद भी शासन अपने वायदे पूरी नहीं करती है तो आंदोलन का विस्तार राज्य स्तर पर किया जाएगा।
बैठक में किसान मोर्चा के मंडल सदस्य राजेंद्र चंद्राकर, राजू यादव, सोहन चंद्राकर, यशवंत चंद्राकर, चमन लाल, श्रीधर चंद्राकर, श्यामाचरण, पवन, सुखदेव साहू, शंकर लाल, सुरेंद्र कुमार, रोहित निशाद आदि उपस्थित थे।
बैठक में मौजूद किसानों ने विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा।
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक मंडल की बैठक हुई
बैठक में चर्चा