पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बावनकेरा में हुईं भवनों का लोकार्पण

बावनकेरा में हुईं भवनों का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद - ग्राम बावनकेरा में मंगल भवन एवं ग्राम नवापारा में शीतला माता मंदिर के पास सामुदायिक भवन का लोकार्पण पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा रश्मि चंद्राकर, अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया। दोनों भवनों का लोकार्पण करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि ग्राम बावनकेरा में मंगल भवन की मांग लंबे समय से अनुसूचित जाति समाज के लोगों द्वारा कि जा रही थी। जिसे मेरे द्वारा स्वीकृत क राया गया। सरपंच ग्राम पंचायत बावनकेरा के माध्यम से निर्माण अल्प समय में पूर्ण कराया गया है। इसी तरह ग्राम नवापारा में सामुदायिक भवन शीतला मंदिर के पास ग्रामवासियों द्वारा मांग कि गई थी। जिसे विधायक निधि के द्वारा द्वारा स्वीकृत किया गया। जिसका निर्माण पूर्ण हुआ आज आम लोंगों के लिए लोकार्पित किया गया। कार्यक्रम क ा अध्यक्षता करते हुए डा चंद्राकर ने विधानसभा क्षेत्र महासमुंद का जो भी विकास आज दिख रहा है पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर कि देन है।

अपने पिछले 5 सालों में लगभग 400 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति दिलाने में सफल रहें है। पूर्व विधायक सरल स्वभाव के कारण आम जनता सदैव सीधे संवाद करती थी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप सें नीलिमा चंद्राकर, विश्राम चौहान, राजीव जैन, खिलावन साहू,, नारायण साहू, जमील खान, शिव सिंध, राजीव सिंध आदि उपस्थित थे।