पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अव्यवस्था से बिफरे विधायक ने चेताया

अव्यवस्था से बिफरे विधायक ने चेताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - महासमुंद

विधायक डा विमल चोपड़ा ने नगर पालिका के द्वारा शहर में चल रहें विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नपा के लोकनिर्माण विभाग के ई खलको, सेनेटरी इंस्पेक्टर झा, जल विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर सिद्दिकी व राजस्व निरीक्षक ठाकुर की समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यो की जानकारी ली व इस बात पर नाराजगी व्यक्त किया की शहर में जो भी सड़के व भवन बन रही है में गुणवत्ता बिल्कुल भी नही है।

क्रांकीट की सड़कें बनने के बाद तत्काल उखड़ रही है निर्मित भवनों में भी गुणवत्ता की कमी देखी गई है। वहीं कार्यालय भवन एवं योग भवन के लंबे समय से अधूरे रहने पर भी नाराजगी व्यक्त कर कहा कि तत्काल इसके निर्माण कार्यों को प्रारंभ करें। अगर फंड की कमी है तो इसका इस्टीमेट बनाया जाए ताकि शासन से इसके लिए राशि की मांग किया जा सके। वर्षों से खेल स्टेडियम निर्माण प्रारंभ नहीं होने पर डॉ. चोपड़ा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि खेल मैदान नहीं होने के कारण शहर की खेल प्रतिभाएं आज भी अच्छे स्टेडियम से वंचित है। इसमें आ रहे विवाद को शीघ्र सुलझाने के निर्देश विधायक डॉ चोपड़ा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिया गया। ाहर में अव्यवस्थित रूप से छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल द्वारा लगाए जा रहें खंभों कि निगरानी कर सड़क के जितना पीछे हो सके उतना पीछे किया जाए।

समीक्षा - विमल चोपड़ा ने विकास की ली जानकारी

संजय कानन की व्यवस्था सुधारने के निर्देश

डॉ. चोपड़ा ने संजय कानन व अन्य उद्यानों की बदहाली को पर भी नाराजगी दिखाते हुए जब जानकारी ली तो बताया गया कि संजय कानन के देख रेख के लिए नगर पालिका द्वारा ठेकेदार को 1 लाख 15 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाता है वहीं उद्यान से आने वाला किराया टाय ट्रेन, रेस्टोरेंट, सायकल स्टेंड आदि को भी ठेकेदार रखता है जिसे जानकर डा चोपड़ा ने घोर आश्चर्य व्यक्त किया कि होना ये चाहिए कि संजय कानन को जब साधन उपलब्ध कराने पर ठेकेदार से पैसा लिया जाना चाहिए तो उलटे नगर पालिका उसे दे रही है। इतना खर्च करने के बावजूद संजय कानन बदहाल है। बरसात में सब्जी बाजार में पानी भरने से गंदगी फैलने से अव्यवस्था हो जाती है जिसके आऊट लेट को ठीक करने का निर्देश दिया वार्ड 24 के शमशान घाट को व्यवस्थित कर वहां के गरीब लोगों को राहत पहुंचाने को कहा। डॉ. चोपड़ा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कहा कि सितली नाला के संरक्षण के लिए सफार्ई, गहरीकरण व पिचिंग कर प्रोजेक्ट बनाए ताकि मुख्यमंत्री या आपदा प्रबंधन के फंड से अनुदान मांग कर कार्यवाही कि जाए। आईएचएसडीपी योजना में आवस निर्माण का प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तूत करने शासन को भेजने का निर्देश दिया ताकि गरीबों को अटल आवास दिया जा सके। श् डॉ चोपड़ा ने ये भी निर्देश दिया कि गर्मी में पेय जल कि उचित व्यवस्था हो उसके लिए महानदी से आ रहा पानी शीघ्र नयापारा पहुंचे और नयापारा की पेयजल कि समस्या समाप्त हो इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर इस कार्य को किया जाय साथ ही महानदी से आने वाला पानी यदि नई टंकियों के लिए कम पड़ता है तो इनको भरने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी करें। विधायक डा चोपड़ा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ये भी निर्देश दिया कि इसमें जिन कार्यो के लिए पीआईसी की सहमति की आवश्यकता है उसके लिए उनसे सहमति ले। बैठक के दौरान पार्षद महेद्र जैन, अरविंद प्रहरे उपस्थित थे।