परिचय सम्मेलन २४ फरवरी को
डोंगरगढ़ - यादव समाज का स्थापना दिवस २४ फरवरी को म नाया जाएगा। स्थापना दिवस की तैयारी के संबंध में गत दिनों बैठक रखी गई। समाज के अध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि इस अवसर पर आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन को समाज का महती आवश्यकता मानकर आवश्यक रूप से रखा जाने का निर्णय लिया गया। आयोजन का यह २०वां वर्ष है।