पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंहवाहिनी मंदिर गर्भगृह का निर्माण शुरू

सिंहवाहिनी मंदिर गर्भगृह का निर्माण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर - राजापारा स्थित मां सिंहवाहिनी मंदिर का गर्भगृह अत्यंत कमजोर और छोटा होने के कारण नवरात्रि में श्रद्धालुओं को दर्शन करने में परेशानी होती थी। मंदिर के नए गर्भगृह निर्माण के लिए विधि-विधान से सहमति प्राप्त करने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। मंदिर समिति के अनुसार इस कार्य के लिए श्रद्घालु नगद के अलावा सीमेंट, छड़, गिट्टी, रेत आदि दान कर सकते हैं। गर्भगृह निर्माण कार्य चैत्र नवरात्रि के पूर्व संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर आयोजित बैठक में मां सिंहवाहिनी देवी मंदिर पब्लिक ट्रस्ट के प्रबंधक तिलक कुमार दुबे, अध्यक्ष कुमार साहब सूर्य प्रताप देव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलादराम पटेल, महेश गोस्वामी, कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह राजपूत, सचिव रंजन गोस्वामी, ट्रस्टी धर्मेंद्र चतुर्वेदी, शिवनारायण पांडेय, जय लाल सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र देव, ठाकुर कुमार सिंह, गीता शर्मा, शशि किरण कोसरिया एवं रमीला बेन पटेल आदि उपस्थित थे।