विवेक-अभय का चयन
भाटापारा। बलौदाबाजार भाटापारा जूडो के खिलाड़ी विवेक राज सिंह ठाकुर व अभय केशरवानी का चयन राष्ट्रीय जूडो सीनियर ओपन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 7 फरवरी को हिमांचल प्रदेश में होगी। ये खिलाड़ी निरंतर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी तरह जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ज्योति साहू, पुष्पेंद्र ठाकुर, सनत ध्रुव का चयन देहरादून उत्तराखंड के लिए हुआ है। सीनियर वर्ग में विक्रांत रजक, राहुल शर्मा, किशोर साहू एवं विवेक गेंड्रे का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।