शराबी गिरा, हो गई मौत
भानुप्रतापपुर - ग्राम संबलपुर निवासी 45 वर्षीय सुखन लाल पिता अंजोरी लाल कोठारी 29 जनवरी की रात साढ़े आठ बजे अपने घर से खाना खाकर निकला। अंजोरी लाल ने बताया कि सुखन शराब पीने का आदि था, रात में भी शराब पिया हुआ था जिसकी वजह से घर के पास पड़े रेत में गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।