- Hindi News
- पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता का किया गया स्मरण
पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता का किया गया स्मरण
भास्कर न्यूज - कांकेर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर गांधी उद्यान में आज कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि बापू के आदर्श एवं बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि गांधी जी के बताये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। खासकर युवा वर्ग को सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांतों पर अमल करने की जरूरत है। विधायक शंकर ध्रुवा ने कहा कि अहिंसा के माध्यम से देश को आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता ने जो भूमिका अदा की वह हमें सीख प्रदान करती है।
सभा में आशीष दत्ता राय, ज्ञानेश चौहान, स्वर्णलता सिंग, पूजा बोरकर, नितिन पोटाई, कल्पना जायसवाल, झमित जैन, अनूप शर्मा, सुनील गोस्वामी, आकाश राव, डायमंड जिलानी, नरेश बिछिया, सौरभ मिश्रा, आशा निषाद, इसहाक अहमद खान, नरोत्तम पटेल, गफ्फार मेमन, रोशन आरा, ललित ठाकुर, महेंद्र यादव, राहुल चोपड़ा, देवेंद्र यादव, महेश नागवानी आदि उपस्थित थे ।