- Hindi News
- जगत में छिपे जगदीश्वर को जानने वाला ही बुद्धिमान
जगत में छिपे जगदीश्वर को जानने वाला ही बुद्धिमान
भाटापारा - 30 जनवरी अग्रसेन भवन भाटापारा में दुर्गादास मूंधडा द्वारा आयोजित भागवत सप्ताह के चौथे दिन नाम महिमा की चर्चा करते हुए कोलकाता से पधारे बाल व्यास पंडित श्रीकांत शर्मा ने बताया कि राम से भी बड़ा राम का नाम है ,प्रहलाद चरित्र, अजामिल चरित्र गजेंद्र मोक्ष की कथाएं नवम महात्म्य की महत्वपूर्ण कथाएं हैं। प्रहलाद नाम संकीर्णन के आचार्य है ।
उन्होंने कहा कि हिरण्यकश्यप द्वारा भेजे जाने वाली सारी बाधाओं को नाम संकीर्णन के बल पर प्रहलादजी ने मुक्ति पा ली । विष पीने वाला सुकांत मर जाता है परन्तु मीरा विषपान करके भी गोविंद की दीवानी हो जाती है ,कृष्ण नाम का जाप करने वालों के लिये विष भी अमृत बन जाता है ,मानव की भूमि कर्म भूमि है ।
उन्होंने कहा कि जगत में छुपे जगदीश्वर को जानने वाला ही बुद्धिमान व्यक्ति है अपने परिवारों में संतानें के नामकरण सनातन परंपरा के अनुसार करना चाहिए ,पता नहीं कौन से गोविंद नाम की राशि अजामिल की तरह हमें भी यमराज के दूतों से बचा ले और प्रभु के पार्षदों के दर्शन हो जाए ,गजराज की तरह हम भी सांसारिक विलासिताओं में मस्त है ,जब मृत्यु रूपी ग्रह ग्रसित करता है तब सचेत होते है ,फिर भी समाज के अन्य संबंधों का सहारा ढूंढते है परन्तु जब सारे सहारे टूट जाते है तब गोविंद की याद आती है ,हमारे पुकारने भर की देरी है,प्रभु के आने में देरी नहीं है ।