पारा गिरा, फिर बढ़ी ठंड
कांकेर - उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवाओं ने इलाके के मौसम का मिजाज फिर बदल दिया है। तापमान गिरने से बीते चार दिन से ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगे कुछ दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। अचानक बढ़ी ठंड से एक बार फिर लोगों को गर्म कपड़े व धूप की जरूरत पडऩे लगी है जबकि सप्ताह भर पूर्व बादलों के चलते तापमान अचानक बढ़ गया था, जिससे लोगों हल्की धूप भी तीखी लगने लगी थी।
कांकेर के वार्षिक मेले के दौरान ही ठंड का एहसास धीरे धीरे जाने लगा था। 15 से 20 जनवरी के बीच आकाश में छाए बादलों के कारण तापमान बढऩे लगा था जिसके चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कम कर दिया था। 20 जनवरी से तापमान बढऩे के कारण गर्मी का एहसास होने लगा था। इस दौरान तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक पहुंच चुका था।चार दिन पूर्व मौसम साफ होने तथा उत्तर की ओर से सर्द हवाओं के चलने के कारण तापमान में एकाएक गिरावट आ गई। वर्तमान में तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे पहुंच गया।
शेष पेज 18 पर
दो दिन पूर्व शीतलहर की स्थिति बनी हुई थी। गुरूवार को अधिकतम 28 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि ठीक उसके एक दिन पूर्व बुधवार को अधिकतम 27 डिग्री तथा न्यूनतम 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था जो सामान्य तापमान से चार डिग्री कम था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 जनवरी को शीत लहर की स्थिति निर्मित नहीं हुई लेकिन अगले दो तीन दिनों तक ठंड का अहसास होता रहेगा। 3 फरवरी के बाद से तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
फिर गर्म कपड़े निकले बाहर : एक बार फिर अचानक ठंड बढऩे के साथ ही लोगों को गर्म कपड़ों एवं धूप की जरूरत पडऩे लगी है। आलमारी में रखे गर्म कपड़े फिर से बाहर आ रहे हैं। ठंड इतनी ज्यादा बढ़ी है कि दिन में भी स्वेटर की जरूरत महसूस की जाने लगी है। सूरज ढलते ही ठंडी हवाओं के चलने के कारण सड़कें भी पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा जल्द सूनी होने लगी है। अचानक बढ़ी ठंड से सर्दी जुकाम की शिकायत मिलने लगी है। इससे छोटे बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
॥उत्तर की ओर से आ रही हवाओं के कारण अंचल के तापमान में गिरावट आई है। अगले दो दिन भी यही स्थिति बनी रहेगी। हवाओं के दिशा बदलने के बाद ही तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। फिलहाल अंचल में अभी शीतलहर की स्थिति नहीं है।ञ्जञ्ज
जेके इंगले, मौसम विज्ञानी, रायपुर
अगले सात दिनों का संभावित तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
31 जनवरी 28 13
1 फरवरी 29 13
2 फरवरी 29 12
3 फरवरी 31 13
4 फरवरी 32 14
5 फरवरी 33 17
6 फरवरी 33 19