पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखों का भवन बिना उपयोग हो रहा कंडम

लाखों का भवन बिना उपयोग हो रहा कंडम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कांकेर
लाखों रुपए की लागत से बनाया गया सामुदायिक विकास केंद्र का भवन बनकर तैयार है, लेकिन इसका उपयोग नहीं हो रहा है। मजेदार बात तो यह है कि भवन का उद्घाटन भी हो चुका है। इसके बाद अब हालत ऐसी है कि देखरेख के अभाव में असामाजिक तत्व सामुदायिक विकास केंद्र के भवन को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
उक्त भवन एमजी वार्ड में नगर पालिका ने बनवाया है। इसका उद्देश्य घरेलू महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने स्वरोजगार से जोडऩे यहां प्रशिक्षण शिविर आदी चलाए जाएंगे। भवन का उद्घाटन गत वर्ष नगर सुराज के दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह ने किया था। भवन का समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। कभी कभार ही बैठक आदी का आयोजन होता है बाकी समय ताला जड़ा रहा रहता है। असामाजिक तत्व भवन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यही हाल रहा तो भवन शीघ्र ही कंडम हो जाएगा। असामाजिक तत्वों ने भवन में लगे खिड़की के कांच को तोड़ दिया है। दीवारों को लिखकर पूरी तरह खराब कर दिया गया है। असामाजिक तत्व शाम ढलते ही भवन के समक्ष बैठकर शराब खोरी करते हैं और भवन के पास ही शराब की बाटल फेंककर चले जाते हैं। भवन निर्माण एजेंसी ने लापरवाही करते सैप्टिक टंकी को ढंका नहीं है जिससे बच्चों के गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। भवन के पास ही प्राथमिक शाला है। नगरपालिका ने भवन में किसी प्रकार का बोर्ड भी नहीं लगाया है जिससे भवन किसके लिए तथा क्यों बना है यह किसी को पता नहीं चल पाता। पुरुषोत्तम केशरवानी, राजेश पटेल, विजय साहू, दौलत कोड़ोपी आदी ने कहा भवन को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। यही स्थिति रही तो भवन पूरी तरह से कंडम हो जाएगा।




महिलाओं की बैठकें होती हैं भवन में

॥सामुदायिक विकास केंद्र भवन का उपयोग शुरू हो चुका है। महिलाओं की बैठकें होते रहती है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी ताकी भवन को किसी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचा सकें।ञ्जञ्ज

जेबीएस चौहान, सीएमओ, नगरपालिका परिषद, कांकेर