पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेंजर चलती ग्रामसभा से पंचायत रजिस्टर ले भागा, रिपोर्ट दर्ज

रेंजर चलती ग्रामसभा से पंचायत रजिस्टर ले भागा, रिपोर्ट दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कांकेर
ग्राम सातलोर में आयोजित ग्राम सभा में अजीब स्थिति बन गई जब शासन के ही एक नुमांइदे ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर हंगामा मचाया। इतना ही नहीं वह सभा में मौजूद ग्राम पंचायत का रजिस्टर ही उठा ले भागा। उसने सरपंच के साथ दुव्र्यवहार भी किया और जाते जाते सरपंच को देख लेने की धमकी भी दे डाली। बताया जा रहा है कि विवाद गांव में ही कब्जा हटाने को लेकर मामले के कारण हुआ है।
मामला बढऩे पर सरपंच के साथ कई ग्रामीणों ने पुलिस थाना जाकर घटना की शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इन लोगों ने बताया कि गुरुवार को कांकेर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सातलोर के सांस्कृतिक भवन में शासकीय ग्रामसभा का आयोजन किया गया था। इसमें गांव के वरिष्ठ नागरिक बीनूराम सलाम अध्यक्ष व प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक आरबी जैन पीठासीन अधिकारी के रूप में उपस्थित थे।
सरपंच मेहत्तरीन दर्रो ने आरोप लगाया है कि सुचारू रूप से चल रही ग्रामसभा में बांदे का वनपरिक्षेत्र अधिकारी सुखलाल दर्रो अपने दो दर्जन साथियों के साथ पहुंचा तथा आवेदन देने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। इसी बीच टेबल में रखे ग्रामसभा की उपस्थिति पंजी को जबरन उठाकर ले जाने लगा। सरपंच ने जब उससे रजिस्टर की मांग की तो सुकलाल दर्रो ने उसके साथ धक्कामुक्की की।
इसी दौरान रेंजर के साथी भी ग्राम सभा में हुड़दंग मचाने लगे तथा मारपीट पर उतारू हो गए। जाते जाते रेंजर व उसके साथियों ने सरपंच तथा सभा में मौजूद अन्य ग्रामीणों को देख लेने की धमकी दे दी। जिसके बाद से गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
धमकी से डरे सहमे सरपंच व ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला व जनपद पंचायत के अलावा वन विभाग तथा पुलिस में कर दी।
शेष पेज 18 पर



शिकायत करने वालों में सरपंच के अलावा ग्राम सभा अध्यक्ष बीनूराम सलाम, पीठासीन अधिकारी आरवी जैन, ग्रामीण शिशुपाल, राम दयाल दर्रो, पंच राकेश नायक, संत ज्ञानेश्वर राम टेके समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
इन लोगों के साथ पहुंचा था रेंजर : ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामसभा में हंगामा खड़ा करने रेंजर सुखलाल के अलावा उसके साथी सुकालु दर्रो, सोभाराम दर्रो, शोभीराम, सुखराम, मोतीराम, नरेश दर्रो, किशन दर्रो, बरतनीन दर्रो, गंगा बाई, शारदा बाई, रजनी, फगनी, श्यामा बाई दर्रो, रामबाई, जैनबत्ती, राजकुंवर, रजनी बाई कोर्राम, सतऊ कोर्राम, तिहारू कोर्राम, उपेंद्र दर्रो, विक्की दर्रो, नंद दर्रो, विमल दर्राे आदि शामिल हैं।
विवाद का कारण है जमीन : विदित हो कि ग्राम सातलोर में ग्राम पंचायत व कुछ ग्रामीणों के मध्य चल रहे विवाद का कारण शासन द्वारा की गई अतिक्रमण की कार्रवाई है। ग्राम पंचायत तथा प्रशासन ने 19 जनवरी को अतिक्रमण की कार्रवाई करते एक किसान तिहारू राम कोर्राम के कब्जे से शासकीय भूमि को मुक्त किया था। जिसके बाद से उक्त किसान व उसके सहयोगी कार्रवाई को गलत बताते विवाद कर रहे हैं और इसका दोषी ग्राम पंचायत को ठहरा रहे हैं। इसके चलते किसान तिहारू राम ने अपने साथियों के साथ 22 जनवरी को कलेक्टोरेट पहुंच दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते आत्मदाह की धमकी भी दी थी।




पुलिस की जांच चल रही

॥सरपंच व ग्रामीणों ने ग्रामसभा में दुव्र्यवहार व रजिस्टर को जबरन उठा ले जाने की नामजद शिकायत की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।ञ्जञ्ज

आरएस ठाकुर,

एसआई, पुलिस थाना, कांकेर