वेतन नही मिलने पर रोष
बलौदाबाजार - शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के पदाधिकारियों ने सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत कार्यरत शिक्षक पंचायत संवर्ग कर्मचारियों को विगत दो माह का वेतन आज तक नहीं मिलने पर तथा इस संबंध में अधिकारियों द्वारा की संतोषजनक
पहल नहीं करने पर आक्रोश व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष चेतव बघेल ने बताया कि यदि 4 फरवरी तक समस्त कर्मचारियों का वेतन प्राप्त नहीं होता है तो 5 फरवरी से जिले के सभी पंचायत संवर्ग
कर्मचारी एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का
घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि दिसंबर तथा जनवरी का वेतन नहीं मिलने से शिक्षक-शिक्षिकाएं आर्थिक तंगहाल हैं परंतु उच्चाधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।