कन्या छात्रावास की समस्याएं गिनाईं
भास्कर न्यूज - भानुप्रतापपुर
नवीन पीएमटी छात्रावास भानुप्रतापपुर में संयुक्त रूप से छात्रावास दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज सिंह मंडावी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष बेला ठाकुर ने की। विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष बीरेश ठाकुर, ब्लाक गोंडवाना समाज अध्यक्ष मानक दरपट्टी, जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल उपाध्यक्ष आयनू ध्रुव थे।
अतिथियों को पीएमटी छात्रवास अध्यक्ष भुवन लाल कोर्राम ने छात्रावास से संबधित 7 साल पुरानी पीएमटी कन्या छात्रावास भवन नहीं होने से छात्राओं को हो रही समस्याओं से अवगत कराते जल्द भवन निर्माण की मांग की। छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस अवससर प्राचार्य अरूण कुमार व्ही, बीईओ रमेश कुमार निषाद, अधीक्षक लखन जुर्री, रामलाल आंचले, हिरूराम उयके, हेमलता कोला, कल्याण टेकाम, भुनेश मंडावी, विनोद उसेंडी, सुनील उसेंडी, हरीसिंग पोटाई, राजनाथ पोटाई, शितेश हिडको, मनेश उयके, रमेश नरेटी, सगोन मंडावी, हेमलता देहारी, उर्मिला कोला, नीतु दर्रो, प्रियंका उयके एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।