पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरिहर हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया

हरिहर हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवापारा राजिम - मंगलवार को हरिहर हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव के रूप में पूरे दिन सांस्कृतिक आयोजन विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। आयोजन के दौरान इन छात्रों के दादा-दादी, नाना-नानी का संस्था की ओर से सम्मान किया गया। दो दर्जन से अधिक आयोजनों में एकल एवं सामूहिक नृत्य, शिक्षाप्रद प्रहसन, देशभक्ति के गीत के साथ पारिवारिक पृष्ठभूमि के प्रसंगों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को क्रमबद्ध कर पुरस्कार से प्रोत्साहित किया गया। भेण्डरी-भेण्डरी हाईस्कूल एवं प्राथमिक शाला में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम अध्यक्ष नीलकण्ठ सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि सरपंच मानसमणी की उपस्थिति में किया गया। संस्था के प्राचार्य एवं प्रधानपाठक ने बच्चों को पुरस्कृत किया।