पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्यकर्मी ने अस्पताल अहाता के लिए वेतन किया दान

स्वास्थ्यकर्मी ने अस्पताल अहाता के लिए वेतन किया दान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - महासमुंद
मानवीय चेतना विकास संस्थान, तेंदुवाही पटेवा ने कलेक्टर महासमुंद से चिरको उपस्वास्थ्य केंद्र में अहाता निर्माण कराने का आग्रह किया है, ताकि स्वास्थ्य केंद्र के नाम से आरक्षित जमीन पर किसी और का अतिक्रमण ना हो।
चिरको गांव की जनसंख्या 2033 है। चिरको उपस्वास्थ्य केंद्र में 10 गांव आते हैं, पचपेढ़ी गॉव, तेंदुवाही, मानपुर, सलिहा, दर्रीपाली, मधुबन, बरेकेल, बनपचरी आदि गांव आते हैं पटेवा के निकट, जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर ग्राम चिरको के उपस्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ता दुर्गा कुंजाम हैं, जो अपने गृहग्राम राजनांदगांव के अंबागढ़ चौकी के पास बाधाबाजार गांव की निवासी है, मगर सेवा और समर्पण के जज्बे ने उन्हे चिरको जैसे पिछड़े स्वास्थ्य केंद्र में आने को मजबूर कर दिया और आज चिरको के स्वास्थ्य केंद्र में तमाम अव्यस्थाओं के बावजूद हर किसी के जुबान पर दुर्गा का नाम है, हर पल मन-तन-धन से गरीबों के इलाज के लिए समर्पित हैं दुर्गा। चिरको उप स्वास्थ्य केंद्र 22 अगस्त 2008 से 35 बोरी सीमेंट जबसे स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन हुआ है, तब से खुले धूप में पड़े-पड़े खराब हो गए हैं, मरीजों के लिए शौचालय और बाथरूम भी नहीं बनाया गया है। अहाता हर स्वास्थ्य केंद्र में अनिवार्य है, मगर डीपीसी कर अहाता को भी छोड़ दिया गया है, अहाता का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। पति-पत्नी ने अपने वेतन के 13 हजार रुपए से स्वास्थ्य केंद्र के आस-पास के गडढों को पटवाया भी है।