- Hindi News
- पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
संजय कानन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
भास्कर न्यूज - महासमुंद
जिला शिक्षाकर्मी संघ के मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी, संरक्षक सुधीर प्रधान, सचिव नंद कुमार साहू, कोषाध्यक्ष सालिक राम दास, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल ढीढी, जिलाध्यक्ष महिला शोभा सिंह, समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा, महासचिव मुकेश डड़सेना को शपथ दिलाई गई। जिला शिक्षाकर्मी संघ की कार्यकारिणी में जागेश्वर सिन्हा मीडिया प्रभारी, ईश्वर चंद्राकर, केशव साहू, सतीश तिवारी, प्रमुख सलाहकार रूपानंद प्रधान, शेष नारायण चंद्राकर, तुलेंद्र सागर, दीपक देवांगन, प्रदीप प्रधान, संगठन मंत्री लक्ष्मणदास मानिकपुरी, शंकर गोयल, अनूप नायक शामिल हैं।
जिला शिक्षाकर्मी संघ शपथ ग्रहण समारोह संजय कानन में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में शामिल हुए प्रांताध्यक्ष
शालेय खेल आयोजित
महासमुंद - उच्चतर माध्यमिक शाला बेमचा में शालेय स्तरीय खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिता बोरा दौड़, दौड़, गोला फेक, कुर्सी दौड़ दौड़, लंबी कूद, ऊची कूद, तवा फेक आदि खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रीति चंद्राकर, विनीता, अंजली दीवान, तिलक चंद्राकर, कोमल ध्रुव मौजूद थे।