पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीड़ जुटाने में सरपंच और पंच फेल

भीड़ जुटाने में सरपंच और पंच फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धमतरी
पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 6 के तहत साल में शासन की ओर से चार बार ग्रामसभा आयोजित किए जाते हैं, लेकिन कभी भी ग्रामीण ग्रामसभा को तव्वजों नहीं देते। अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि फार्मेलिटी पूरी कर आनन-फानन में निबटाते हैं ग्रामसभा। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर, 14 अपै्रल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, 20 अगस्त को राजीव गांधी जयंती और 23 जनवरी को सुभाषचंद्र बोस जयंती के अवसर पर सालों से ग्रामसभा आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन शासन को सफलतापूर्वक ग्रामसभा निबटाने में कामयाबी नहीं मिल पाई। हर बार अधिकांश ग्राम पंचायतों में कोरम के अभाव में ग्रामसभा फेल हो जाती है और बाद में स्थगित ग्रामसभा में अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि आनन-फानन में निबटाकर अपनी फार्मेलिटी पूरी कर लेते हैं। इन दिनों 23 जनवरी से आयोजित ग्रामसभा कुछ ऐसा ही चल रहा है। अधिकांश गांवों में ग्रामसभा आयोजित जरूर हो रही है, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ नहीं जुटने से स्थगित हो रही है। स्थगन के बाद आनन-फानन में ग्रामसभा निबटाई जा रही है।
अधिकांश गांव में फेल
30 जनवरी को जिले के 15 गांवों में ग्रामसभा आयोजित की गई थी। जिसमें 3 गांव में ही कोरम पूर्ति होने के बाद ग्रामसभा आयोजित हुई, जबकि 12 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का बुराहाल रहा। देमार में 93, बिरेतरा में 20, भोथली में 13, बोदाछापर 25, हंकारा में 8, ढिमरटिकुर में 25, कलारतराई में 10, अरौद ली में 19, कसावाही में 10, खरतुली में 20 लोग ही शामिल हुए, जिससे यहां ग्रामसभा स्थगित हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामसभा को सफल बनाने सरपंच व पंचों के सारे प्रयास असफल हो रहे हैं।