पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मध्यान्ह भोजन का टोल फ्री नंबर हुआ खराब

मध्यान्ह भोजन का टोल फ्री नंबर हुआ खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यान्ह भोजन की शिकायतों को लेकर दो साल पहले जारी हुआ था नंबर, शिकायतकर्ता हो रहे परेशान।

भास्कर न्यूज - धमतरी

मध्यान्ह भोजन में मिलने वाली शिकवा शिकायतों के लिए दो साल पहले टोल फ्री मोबाइल नंबर जारी हुआ था। यह नंबर महीनों से बंद पड़ा है। यदि शिकायतकर्ता दिए गए नंबर को लगाते हैं, तो कम्प्यूटर से यह नंबर मौजूद नहीं है सुनाई पड़ता है।

मध्यान्ह भोजन ((मिड डे मिल)) को लेकर आए दिन शिकायतें मिलती है। शिकायतकर्ताओं की परेशानी को समझते हुए एवं लापरवाही पर अंकुश लगाने सभी प्रायमरी व मिडिल स्कूलों को टोल फ्री नंबर ९४२४२-०५०८० जारी हुआ था।

इस सुविधा को अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा था। सीधे जिला शिक्षा अधिकारी तक शिकायत पहुंचती थी। लापरवाही बरतने वाले समूहों में डर भी बना हुआ था। दिए गए टोल फ्री नंबर को प्रत्येक स्कूलों में मीनू चार्ट के नीचे चस्पा कराने का आदेश जारी हुआ था। नंबर तो लोगों को दिख रहा, लेकिन यह नंबर लगाने पर लगता नहीं। जिले के कई स्कूलों में मध्यान्ह भोजन को ले लापरवाही बरती जा रही है। लोग की बात उच्चाधिकाािरयों तक नहीं पहुंच रही, जिससे मनमानी बढते जा रही है। बंद नंबर को चालू कराने अब तक अधिकारियों ने रुचि नहीं दिखाई। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने भी इस ओर आवाज नहीं उठाई।

शिक्षक भी अनजान

मध्यान्ह भोजन में शिकायतों के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबर से स्कूल के शिक्षक भी अनजान है। शहर के शिक्षकों से जब पूछा गया कि टोल फ्री नंबर बंद है या चालू, तो वे भी जवाब नहीं दे पाए। कुछ शिक्षकों को इसकी बंद की जानकारी थी, इन्होंने शिकायत भी की पर कुछ नहीं हुआ।

नया नंबर नहीं मिला

॥मध्यान्ह भोजन से संबंधित शिकवा शिकायतों के लिए दिया गया नंबर बंद है। अब नए सिरे से प्रयास किया जा रहा है। टेलीफोन विभाग से चर्चा हो गई है। सिर्फ नंबर मिलने का इंतजार है। व्यवस्था के लिए सभी स्कूलों को कलेक्टर, सीईओ का नंबर जारी हुआ है। जैसे ही नंबर मिलेगा स्कूलों को एलाट कर दिया जाएगा।ञ्जञ्ज

एके भार्गव, डीईओ धमतरी

धमतरी. इस तरह स्कूलों में प्रदर्शित है टोल फ्री नंबर।