पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खारून किनारे बसे ग्रामीणों की चमकेगी किस्मत

खारून किनारे बसे ग्रामीणों की चमकेगी किस्मत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धमतरी

जिले के खारून नदी किनारे बसे 15 गांवों का जल्द ही कायाकल्प होगा। राजधानी में हुई बैठक में करोड़ों का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। जिसके लिए मनरेगा व विभागीय मद से राशि खर्च की जाएगी।

राजनांदगांव स्थित शिवनाथ नदी की तर्ज पर खारून नदी तट की सफाई कराई जाएगी। चयनित स्थानों पर तटबंध, प्लाटेंशन, तटों का संरक्षण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। जिसका फायदा क्षेत्र के ग्रामीणों एवं किसानों को मिलेगा। मनरेगा एपीओ धरम सिंह ने बताया कि मार्च माह में इस प्रोजेक्ट के तहत कार्य शुरू किए जाएंगे। कार्य का आरंभ मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री की अगुवाई में की जाएगी।

होगा कायाकल्प

इस प्रोजेक्ट के तहत धमतरी जिले के ग्राम सेमरा ((सिलौटी)), खपरी ((सिलौटी)), सिलौटी, जुगदेही, तर्रागोंदी, निपानी, भेलवाकूदा, सिलघट, सुपेला, सेमरा, सिलतरा, सिलीडीह, कानामुका, कचना और नवागांव शामिल हैं। काम शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को मनरेगा योजना के तहत अधिकाधिक काम मिलेगा। तटबंध निर्माण से इन गांवों के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। नदी तटों की सफाई होने से ग्रामीणों को निस्तारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।





खारून नदी से लगे जिले के 15 गांवों का होगा कायाकल्प, करोड़ों की लागत से बनेगा तटबंध, किसानों को मिलेगा लाभ