समावेशी सोच पर होगा विकास : चंद्राकर
भास्कर न्यूज - जीजामगांव
कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के ऐतिहासिक जीत के बाद मंत्री अजय चंद्राकर 29 जनवरी को विभिन्न गांव पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। गांवों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किए।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर 29 जनवरी को ग्राम मड़ेली, सरबदा, गणेशपुर और मुरा क्षेत्र का दौरा किए। भाजपा को जीत दिलाने के लिए ग्रामीणों से मिलकर आभार व्यक्त किए। सभा को संबोधित करते हुए श्री चंद्राकर ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के समावेशी विकास देखने को मिलेगा। सभी को अपनी सोच बदलनी होगी। कुरूद क्षेत्र में पिछले पांच साल सहित पंद्रह साल का विकास कार्य की जिम्मेदारी है। क्षेत्र की आम जनता काफी शिक्षित है। अच्छाई और बुराई भली भांति समझते हैं। ग्रामीण आम जनता की सोच भी बगैर किसी भेदभाव के समावेशी सोच होनी चाहिए तभी विकास को बल मिलेगा। कुरूद का प्रत्येक गांव व व्यक्ति उपर उठे। इसी सोच एवं विचारधारा के साथ आगे बढेंग़े। इस अवसर पर नारायण गिरी, रामस्वरूप साहू, आनंद गांधी, चंद्रशेखर साहू, पुरनमल गांधी, हरिश गांधी, गणेश सोन, मोहन गिरी, प्रदीप बैस, जीवराखन चंद्राकर, प्रीतम साहू, नंदकुमार साहू, घसियाराम निषाद, ललित निषाद, दाउलाल सोनी, बद्रीनारायण गांधी, नवीन गांधी, ईश्वर साहू, यशवंत साहू, माखनलाल साहू, युगराम साहू, पूनमचंद, नरसिंग साहू, मेवालाल, लालाराम साहू आदि उपस्थित थे।
निर्वाचन 2 को
धमतरी. छग वन कर्मचारी जिला शाखा के अध्यक्ष पद का निर्वाचन 2 फरवरी को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक जिले के मतदान केंद्र धमतरी, दुगली एवं उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र में होगा। निर्वाचन अधिकारी शालिकराम डड़सेना ने बताया कि 19 फरवरी को दुगली में आयोजित आम सभा में 6 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। मतदान पश्चात मतों की गणना भी मतदान केंद्र में किया जाएगा।