पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज के समय में ईमानदारी है ही नहीं : सिपाक्षी

आज के समय में ईमानदारी है ही नहीं : सिपाक्षी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगह-जगह मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 66 वीं पुण्यतिथि, गांधी आश्रम में पहुंची नगर पालिका।

भास्कर न्यूज - धमतरी

स्काय ग्रुफ द्वारा गुजराती समाज भवन में गांधी जी की पुण्यतिथि पर अभिव्यक्ति विचारों का आयोजन किया गया। आयोजित स्पर्धा में नगर के स्कूलों के 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कूली छात्रों के लिए सामाजिक व्यवस्था में परिवर्तन एवं कुशल राजनीतिक नेतृत्व एवं कालेज छात्रों के लिए क्षेत्रीय विकास में कुशल राजनीतिक नेतृत्व की भूमिका विषय रखा गया था। स्पर्धा में विचार रखने पहुंची माडल स्कूल की छात्रा सिपाक्षी ने कहा कि आज सामाजिक व्यवस्था में परिवर्तन होना बहुत आवश्यक है। वर्तमान में बेईमानी, भ्रष्टाचार, कालाबाजारी की लहर सी हो गई है। आज की पीढ़ी ईमानदारी और अपना दायित्व भूल रही है। इसीलिए देश बेईमान हो रहा है। गांधी जी ऐसे व्यक्ति थे, जो देश को अपना परिवार मानते थे। इसलिए आज भी वे हमारी जुबां पे आते हैं। आज तो ईमानदारी है ही नहीं। वर्तमान हालत देख नहीं लगता कि कोई गांधी बन पाएगा।

रेणु जसूजा ने कहा कि हमारा देश प्रजातांत्रिक देश है। देश आजाद जरुर हो गया, लेकिन भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। गांधी जी सामाजिक व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए मिसाल बने थे। आज ऐसे कुशल नेतृत्वकर्ता की देश को जरुरत है। हमे इनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेना चाहिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामायणी दाऊद खां, अध्यक्षता विधायक गुरुमुख सिंह होरा, विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ सुरेश देशमुख, गिरधारी लाल अग्रवाल, राजेश शर्मा, स्कार्य ग्रुफ के अध्यक्ष विशाल कुकरेजा की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामायणी दाऊद खां भगवान ने सबसे पहले राक्षस बनाया, फिर देवता और इन दोनों के बीच मनुष्य को बनाया। मनुष्य कभी राक्षस, कभी देवता बनते हैं। आज हम पूरी तरह से इंसान नहीं बन पाए हैं। श्री देशमुख ने कहा कि हम भी विचार शुन्यता के युग में जी रहे हैं। गांधी जी आदर्श इसलिए बने क्योंकि वे विचार करते थे। हर व्यक्ति गांधी इसलिए गांधी नहीं बन पाए, क्योंकि वो विचार ही नहीं करते।

देशभक्ति गीतों का जलवा

गांधी पुण्य तिथि के अवसर पर खेल युवा कल्याण विभाग द्वारार एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन सामुदायिक भवन में किया गया। देशभक्ति गीतों पर आधारित स्पर्धा में ८२ छात्रों ने भाग लिया। एकल में ६३ तथा सामूहिम मे १९ टीमों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से आवाज का जादू बिखेरा। रूद्री निवासी गंभीर यादव ने संदेशे आते है गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। स्पर्धा कें निर्णायक डा.श्रीदेवी चौबे, सूर्यप्रभा चेटियार, मदनमोहन दास, प्रकार पवार, संजय पवार थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप साहू ने किया। आभार व्यक्त जिला खेल अधिकारी सुधा कुमार ने किया।

गूंजा रघुपति राघव राजा राम

देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनका भजन गूंजायमान रहा। दिनभर उनके उपदेशों एवं आदर्शो की चर्चा होती रही। इस अवसर पर कई जगह स्पर्धाओं का भी आयोजन हुआ।

कचहरी ढाल स्थित महात्मा गांधी के विशाल प्रतिमा पर नगर पालिका द्वारा माल्यार्पण किया गया। प्रतिमा के समक्ष गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर पालिका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को नपाध्यक्ष डॉ एनपी गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी का बलिदान अविस्मरणीय है। उनके उपदेशों एवं आदर्शो को हमें अपनाना चाहिए। आज के युवा पीढ़ी देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिए महापुरुषों के बलिदान को भूल रही है। इस अवसर पर नपा के एचएस घाटे, सतीश त्रिपाठी, अशोक पवार, दयाशंकर सोनी, बलवंत राव, सुशील बाबर सहित छात्र-छात्राओं एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

धमतरी. कचहरी ढाल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष नगर पालिका ने गांधी जी का प्रिय भजन गाकर पुण्य तिथि मनाई।

धमतरी. स्काय ग्रुप द्वारा आयोजित क्रअभिव्यक्ति विचारों कीञ्ज में प्रस्तुति देती छात्रा सिपाक्षी एवं उपस्थित अतिथिगण। सामुदायिक भवन में देशभक्तिगीत प्रस्तुत करता छात्र गंभीर यादव।

कांग्रेस भवन में हुआ आयोजन

जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में सुबह 11 बजे गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को विनोद जैन, विजय प्रकाश जैन, देवेंद्र आजमानी, हेमलाल निर्मलकर, रामनाथ यादव, मीना बैगा नाग आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवओम नाग एवं आभार प्रदर्शन घमेश्वरी साहू ने किया। इस अवसर पर विधायक गुरुमुख सिंह होरा, शांतिलाल जैन, बलवंत राव पवार, प्रमिला शर्मा, आईजक मसीह, आवेश हाशमी आदि उपस्थित थे।

पुण्यतिथि - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को निर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया, विविध कार्यक्रम हुए