- Hindi News
- पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
भास्कर न्यूज - महासमुंद
जिला शिक्षाकर्मी संघ के मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी, संरक्षक सुधीर प्रधान, सचिव नंद कुमार साहू, कोषाध्यक्ष सालिक राम दास, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल ढीढी, जिलाध्यक्ष महिला शोभा सिंह, समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा, महासचिव मुकेश डड़सेना को शपथ दिलाई गई।
जिला शिक्षाकर्मी संघ की कार्यकारिणी में जागेश्वर सिन्हा मीडिया प्रभारी, ईश्वर चंद्राकर, केशव साहू, सतीश तिवारी, प्रमुख सलाहकार रूपानंद प्रधान, शेष नारायण चंद्राकर, तुलेंद्र सागर, दीपक देवांगन, प्रदीप प्रधान, संगठन मंत्री लक्ष्मणदास मानिकपुरी, शंकर गोयल, अनूप नायक शामिल हैं।