पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री को काला झंडा दिखाने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

मंत्री को काला झंडा दिखाने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगांव - डोंगरगांव कॉलेज के वार्षिक उत्सव समारोह में पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय का विरोध प्रदर्शन करने से पहले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रदर्शन करने के लिए 50 से अधिक संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छुरिया ले गई। जहां शाम चार बजे मुचलके में छोड़ा गया। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल से एक किलोमीटर पहले ही पुलिस ले गई। कार्यकर्ता काला झंडा दिखाने के लिए नगर में निकल गए थे। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
जिला महासचिव विप्लव शर्मा ने बताया कि कॉलेज के कार्यक्रम में राजनीति नहीं करनी चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू को अतिथि नहीं बनाया गया। जबकि भाजपा के नेताओं को अतिथि बनाया गया था। इसमें मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय और विधानसभा चुनाव हारे प्रदीप गांधी शामिल थे। एक भी कांग्रेसी नेता मंच में नहीं थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में क्षेत्र के सक्रिय जनप्रतिनिधियों को बुलाना चाहिए। ऐसे में कॉलेज के कार्यक्रम में राजनीति साफ झलक रही है। प्रदर्शन के दौरान आदित्य बैस, मुकेश पठारी, पवन तिवारी, प्रियंक जैन, महेंद्र वैष्णव, अमित, नरेश साहू समेत अन्य मौजूद थे। वार्षिकोत्सव शुरू होने से पहले ही कार्यकर्ताओं ने प्लानिंग कर ली थी। अपने साथियों को इकट्ठा कर एनएसयूआई लोग तैयारी में जुटे हुए थे।