पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक कांग्रेस 14 फरवरी को ब्लाक मुख्यालय में देगा धरना

शिक्षक कांग्रेस 14 फरवरी को ब्लाक मुख्यालय में देगा धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा
छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस की प्रांतीय बैठक रायपुर में गत दिनों हुई। जिसमें संगठन के सभी प्रांतीय पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष व प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष एमएल यादव ने जिले के शासकीय कर्मचारियों व शिक्षक संवर्ग की समस्याओं, लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला का ध्यान आकृष्ट कराया।
बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों खासकर भृत्यों की पदोन्नति हो जिससे विभिन्न कार्यालयों में लिपिकों की कमी की पूर्ति व वर्कलोड कम किया जा सके, जिससे कर्मचारियों के सत्वों का निराकरण आसान होगा। मांगों के परिप्रेक्ष्य में संघ ने शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराने जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपने का निर्णय लिया है। श्री यादव ने बताया कि जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों में 14 फरवरी को शांतिपूर्ण धरना आंदोलन किया जाएगा। बैठक में जिन मांगों पर निर्णय हुआ उनमें प्रदेश के सभी कर्मचारियों को सेवाकाज के दौरान क्रमश: 7, 17, 24 व 30 वर्ष की सेवा अवधि उपरांत चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान लागू किया जाए, स्कूल शिक्षा एवं अजा कल्याण विभाग में प्राचार्य, व्याख्याता एवं प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक शाला के पदों की पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी करने, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी एबीईओ का पद शत प्रतिशत विभागीय पदोन्नति से भरने, छठवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता, अनुसूचित क्षेत्र भत्ता, मेडिकल, वाहन भत्ता की दरें पुनरीक्षित की जाए, नक्सली क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को प्रोत्साहन जोखिम भत्ता देने आदि की मांग शामिल है।



प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मांगों के संदर्भ में होगा आंदोलन