कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु
भास्कर न्यूज - कोरबा
सार्वजनिक अखण्ड नवधा रामायण समिति छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कालोनी पथर्रीपारा में बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। रामायण ग्रंथ पूजन, स्थापना के साथ रामकथा का शुभारंभ आचार्य ने किया।
कलश यात्रा में शामिल युवतियां, महिलाएं सिर पर पीले रंग से रंगा कलश धारण किए नवधा पंडाल से बाजे गाजे के साथ निकलीं। जयमान कीर्ति कुमार साहू व श्रीमती शांति बाई साहू ने सिर पर रामायण धारण किए कलश यात्रा का नेतृत्व कर रही थीं। कलश यात्रा के दौरान भक्तिपूर्ण संगीत के साथ करमा नर्तक दलों की टीम प्रदर्शन करते हुए उनके साथ नगर भ्रमण किया। कलश में जलकर यात्रा में शामिल महिलाएं पंडाल स्थल पहुंची जहां आचार्य पं.परमेश्वरधर दीवान व पं.राजेन्द्रधर दीवान के सानिध्य में रामायण ग्रंथ पूजन, कलश स्थापना कराया गया। जिसके बाद रामयण मंडलियों ने रामकथा प्रारंभ किया। रामायण विश्राम 31 जनवरी को होगा। वहीं 1 फरवरी को रामायण तुलसी वर्षा, हवन, सहस्त्रधारा होम हवन प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी। कलश यात्रा में पार्षद मुकेश राठौर, मनीराम जांगड़े, श्रीमती लीला केवट, कुंज बिहारी साहू, ठाकुर दास वैष्णव, श्रीमती जुगावली देवी, दीप्ती महंत, अनीता श्रीवास्तव, किशोर महतो, भागवत चौरसिया, अर्जुन सिदार, हेतराम राठौर, बलराम राठौर, दिलहरण राठौर, रामप्यारे राठौर, अनिल गुप्ता, छेदीलाल राठौर, जेपी साहू, पुष्पा साहू, उत्तरा देवी, रामसाय पटेल, तुलसी कारपेंटर, हरिशंकर राठौर सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग शामिल थे। आयोजन समिति ने अंचल की रामायण मंडलियों से अपने साज व वाद्य यंत्रों के साथ अखण्ड नवधा में शामिल होने की अपील की है।
पथर्रीपारा में बुधवार से शुरू हुआ अखंड नवधा रामायण
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।