पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुसमुंडा क्षेत्र की टीम आठवीं बार बनी सिरमौर

कुसमुंडा क्षेत्र की टीम आठवीं बार बनी सिरमौर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा

एसईसीएल अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता सेंट्रल वर्कशाप-स्टोर द्वारा जेआरसी क्लब में 12 से 14 जनवरी के बीच आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र आठवीं बार सिरमौर रही।

प्रतियोगिता में एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से आए 17 टीमों के 119 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। कप्तान सुशांत बोरवनकर के नेतृत्व में कुसमुंडा की टीम ने जमुनाकोतमा क्षेत्र की टीम को 3-1 से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। कुसमुंडा टीम की ओर से कप्तान बोरवनकर, सतीश कुमार, अभिजीत गुप्ता, पीके सेनगुप्ता, सुरेश जायसवाल व खुशाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। टीम के कप्तान ने एकल प्रतियोगिता लगातार सातवीं बार जीत पाई। बोरवनकर ने सेमीफाइनल में विश्रामपुर के संजय लाल को 3-2 से पराजित किया। फाइनल में कोरबा क्षेत्र के खिलाड़ी पार्थो देवघरिया को 3-1 से पराजित कर एकल खिताब पर कब्जा जमाया। युगल प्रतियोगिता में संजय लाल की टीम ने एस बोरवनकर की टीम को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से पराजित किया। प्रतियोगिता का समापन एसईसीएल के निदेशक कार्मिक एके सिंह के आतिथ्य में हुआ। सिंह ने जीत हासिल करने वाली टीम के सदस्यों को बधाई दी और विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। इस दौरान कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक उमेश चौधरी व कार्मिक प्रबंधक नंदलाल ने खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी और विशेष पुरस्कार की घोषणा की।

कोरबा. विजेता टीम को पुरस्कार देते हुए मुख्य अतिथि महाप्रबंधक उमेश चौधरी।



एसईसीएल अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन सेंट्रल वर्कशाप-स्टोर द्वारा किया गया