- Hindi News
- बैडमिंटन में महिलाओं ने रचा जीत का इतिहास
बैडमिंटन में महिलाओं ने रचा जीत का इतिहास
भास्कर न्यूज - कोरबा
39वीं अखिल भारतीय विद्युत बेडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर के यूनियन क्लब में किया गया। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से करीब 19 पुरूषों तथा 10 महिलाओं के टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें छत्तीसगढ़ की महिला व पुरूषों की बैडमिंटन टीमों ने भाग लिया। भूपेन्द्र साव के नेतृत्व में पुरूष टीम में अविनेश पाठक, हितेन्द्र मारकण्डे, अमित थरेजा, मुकेश पटेल तथा महिलाओं में श्रीमती अनिता सिंह उइके व सुश्री दिव्या गड़पाले भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरूषों तथा महिलाओं ने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने पहली बार अपनी प्रतिभा को जागृत करते हुए टीम इवेन्ट में कांस्य पदक, महिला एकल में अनिता सिंह ने कांस्य पदक, दिव्या व युगल में अनिता की जोडी ने भी कांस्य पदक हासिल कर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी का नाम रोशन किया है तथा अखिल भारतीय विद्युत बैडमिन्टन प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर इतिहास रचा। इस सफलता पर केन्द्रीय क्रीड़ा व कला परिषद् के सचिव हेमंत सचदेवा सहित विद्युत कंपनी मुख्यालय रायपुर के अधिकारियों ने बधाई दी।
क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद् के सचिव आनंद मोखरीवाले, कार्यालय सचिव आरएस रात्रे के साथ टीम के कप्तान भूपेन्द्र साव, श्रीमती अनिता सिंह उइके व कु. दिव्या गड़पाले को मुख्य अभियंता ओसी कपिला ने पदक से सम्मानित किया। अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए सतत् अभ्यास करते रहने कहा।
प्रतियोगिता में कोरबा पश्चिम का दबदबा
विजयी प्रतिभागियों के साथ मुख्य अभियंता ओसी कपिला।