पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय खेल में शामिल होने खिलाड़ी रवाना

राज्य स्तरीय खेल में शामिल होने खिलाड़ी रवाना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा - राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता रायपुर में 23 व 24 जनवरी को आयोजित है। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों की महिला खिलाड़ी अलग-अलग खेल वर्ग में प्रतिनिधित्व करने पहुंचेंगी। प्रतियोगिता में जिले की महिला खिलाड़ी अपने कोच व मैनेजर के साथ बुधवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से रायपुर के लिए रवाना हुईं। रायपुर जाने वाले टीम में कोच व मैनेजर सहित 35 सदस्यीय दल शामिल है। जिसमें हैंडबाल की 12 खिलाडिय़ों का नेतृत्व प्रीति रात्रे, हाकी की 16 खिलाडिय़ों का नेतृत्व कोच केआर टंडन समेत लॉन टेनिस की 4 खिलाड़ी हैं। गल्र्स टीम की मैनेजर मीना पासी समेत खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी आरके साहू भी टीम के साथ रायपुर गए हैं।




कोच व मैनेजर के साथ रवाना होते खिलाड़ी।