- Hindi News
- स्कूल से ही होता है समाज का विकास : देवांगन
स्कूल से ही होता है समाज का विकास : देवांगन
भास्कर न्यूज - कोरबा
कलचुरी पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक लखन लाल देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलचुरी शिक्षण समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र डिक्सेना ने की। इस दौरान पवन गर्ग, हनीफ मोहम्मद, केशव मित्तल, प्राचार्य शिवप्रताप सिंह, श्रीमती मंजू देवी महंत व प्रधानाचार्या श्रीमती जायसवाल विशिष्ट अतिथि उपस्थित रही। अतिथियों का स्वागत संस्था के व्यवस्थापक शिवशंकर जायसवाल, आचार्य लखन, मीरा तिवारी व सुकरिता महंत ने किया।
मुख्य अतिथ विधायक देवांगन ने कहा कि स्कूल एक ऐसा स्थान है जहां से समाज का विकास होता है। यहीं से छात्र विद्या प्राप्त कर देश का भविष्य संवारते हंै और देश के सभ्य नागरिक बनते हैं। यहीं से देश का निर्माण करने वाले डाक्टर, इंजीनियर, वकील, समाज सेवा, राजनेता बनते हैं। कलचुरी समाज एक एैसी संस्था है जो समाज में रहने वाली लोगों को संस्कारित करती है। उन्होंने स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए विधायक मद से दो लाख रुपए देने की भी घोषणा की। प्रधानाचार्या श्रीमती जायसवाल ने स्कूल प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। पवन गर्ग ने कहा कि स्कूल एक ऐसा मंदिर है जहां सभी लोग पूजा करने के लिए जाते हैं चाहे वो व्यक्ति किसी भी धर्म समुदाय के हो, स्कूल पवित्र स्थान है। आयोजन में हनीफ मोहम्मद, मंजू देवी व अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें नर्सरी के बच्चों ने फैन्सी ड्रेस, डांस, शिक्षाप्रद नाटक, सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति को अभिभावकों व अतिथियों ने खूब सराहा। बौद्धिक व चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को देवेन्द्र डिक्सेना व अनिल जायसवाल ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में राधे यादव, कृष्णा यादव, सतीश जायसवाल, किशन केसरवानी, सरफराज, ब्रम्हप्रकाश कश्यप, नजीर खान, महेश यादव, विजय कुमार, कोमल जायसवाल, राजू जायसवाल, ईश्वरी, उईके, एसएन शिव सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मीरा तिवारी व लखन ने किया ।