पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद निधि से 13 करोड़ के ७७० कार्यों की मंजूरी

सांसद निधि से 13 करोड़ के ७७० कार्यों की मंजूरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा

सांसद डा. चरणदास महंत ने इस कार्यकाल में संसदीय विकास निधि से लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 12 करोड़ ७२ लाख रुपए के ७७० कार्यों की मंजूरी दी है। सभी कार्यों की प्रशासनिक मंजूरी भी जारी हो गई है। इनमें सामुदायिक भवन, सार्वजनिक मंच निर्माण, प्रवेश द्वार के साथ ही पेयजल के लिए हैंडपंप, वाटर कूलर व एम्बुलेंस के लिए राशि देना शामिल है। सीसी रोड के कार्यों से

उन्होंने परहेज किया है।

संसदीय विकास निधि के कार्यों के बारे में बताया कि योजना के तहत अब तक ११.५० करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। वहीं १२.७२ करोड़ के कार्यों की मंजूरी दी गई है। ७.५ करोड़ की बचत राशि के लिए विभाग द्वारा पत्र भेजा गया है। जिसकी प्रत्याशा में 1.२२ करोड़ के कार्य मंजूर किए जा चुके हैं। शेष कार्यों के लिए भी सांसद की ओर से

अनुसंशा भेजी जा रही है।

अब तक प्राप्त राशि में कोरिया जिले की तीन विधानसभा में ३.९० करोड़ के २६८ कार्य कराए गए हैं। वहीं बिलासपुर जिले के मरवाही निधानसभा में १.४५ करोड़ के ७६ कार्य मंजूर किए गए हैं। कोरबा जिले के चारों विधानसभा में ६.८० करोड़ के ४२६ कार्य मंजूर किए गए हैं। जिसमें ५८ सामुदायिक भवन, ४० प्रवेश द्वार, १३८ सार्वजनिक मंच, 31 यात्री प्रतिक्षालय व ५० हैंडपंप के साथ स्कूलों में बाउंड्रीवाल निर्माण, पचरी निर्माण, वाटर कूलर, पुलिया निर्माण व एम्बुलेंस के लिए राशि दी गई है। जिले के रामपुर विधानसभा में 12० कार्योँ के लिए १.६३ करोड़, कोरबा विधानसभा में ९९ कार्यों के लिए १.५६ करोड़, कटघोरा विधानसभा में ७९ कार्यों के लिए १.३९ करोड़ व पाली तानाखार में 122 कार्यों के लिए २.३१ करोड़ की राशि प्रदान की गई है। वर्तमान में इन विधानसभाओं के ३.५ करोड़ के कार्यों की अनुसंशा की गई है जो राशि आने पर ही जारी की जाएगी। डा. महंत ने कहा कि शत प्रतिशत राशि के उपयोग के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर कार्यों की मंजूरी दी जा रही है। आठों विधानसभा में समान राशि के वितरण की अनुसंशा की गई। जिसके कारण सांसद मद में पहली बार इतनी ज्यादा संख्या में ७७० कार्य मंजूर हुए हैं। आगे भी ऐसा प्रयास रहेगी कि लोगों की मंशा के अनुरुप कार्य कराए जा सकें।



सांसद मद कोरबा लोकसभा



कार्यों पर एक नजर



प्राप्त राशि वर्षवार



सांसद मद कोरबा जिला २००९ से २०१४



कोरबा विधानसभा में इन कार्यों की मंजूरी



प्राप्त राशि ११.५० करोड़

मंजूर राशि १२.७२ करोड़

मंजूर कार्य ७७० कार्य

कोरिया जिला ३.९० करोड़ २६८ कार्य

मरवाही १.४५ करोड़ ७६ कार्य

कोरबा जिला ६.१५ करोड़ ४२६ कार्य



॥डा. महंत ने ७७० कार्यों के लिए अपने सांसद मद से १३ करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इसमें जनोपयोगी कार्यों को महत्व दिया। पेयजल के लिए हैंडपंप के लिए एम्बुलेंस देने के कार्य को महत्व दिया। सीसी रोड की मंजूरी नहीं दी है।

प्रशांत मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि

२००९-१० २०१०-११ २०११-१२ २०१२-१३ २०१३-१४

कोरबा १०४०००० ८०६५०० २५३०६६१ ५५७२०३९ ५६६६३७२

कटघोरा ९२०००० ५५०००० ३०२५००० ५३७३००० ४०१६०००

पाली तानाखार ५००००० २५५०००० ७००००० ६७५०००० १२६७४०००

रामपुर १००००० ३००५००० ११५०००० ३६८५००० ८२८०४७०

कोरबा में ९२ कार्य होंगे, इसमें २३ सामुदायिक भवन, ३ प्रवेश द्वार, १५ मंच, २ प्रतिक्षालय, ३५ हैंडपंप व एक एम्बुलेंस की मंजूरी दी गई है। रामपुर के लिए ११८ कार्यों में १३ सामुदायिक भवन, ६ प्रवेश द्वार, ५३ मंच, १५ प्रतिक्षालय, ८ पचरी व १४ वाटर कूलर की मंजूरी दी गई है। कटघोरा विधानसभा के लिए ७७ कार्यों में ९ सामुदायिक भवन, १० प्रवेश द्वार, २६ मंच, ८ प्रतिक्षालय, २३ पचरी समेत बाउंड्रीवाल व नाली निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है। पाली तानाखार के लिए १२१ कार्य मंजूर किए गए हैं। इसमें १३ सामुदायिक भवन, २१ प्रवेश द्वार, ४४ मंच, ६ प्रतिक्षालय, १६ बाउंड्रीवाल समेत २० अन्य कार्य शामिल हैं।

२००९-१० १.०० करोड़

२०१०-११ ३.०० करोड़

२०११-१२ ५.०० करोड़

२०१२-१३ २.५० करोड़

२०१३-१४ ०.०० करोड़

कोरबा १५६१५५७२ कुल कार्य १०१

कटघोरा १३८८४००० कुल कार्य ७८

पाली तानाखार २३१७४००० कुल कार्य १२७

रामपुर १६२२०४७० कुल कार्य १२०







आबंटन - सामुदायिक भवन, मंच व प्रवेश द्वार शामिल, सीसी रोड को किया दरकिनार