- Hindi News
- प्रधान आरक्षक पर आईटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज
प्रधान आरक्षक पर आईटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज
कोरबा - मोबाइल पर महिला के साथ अश्लील बात करने के मामले में जिला पुलिस बल के एक जवान के खिलाफ आईटीएक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पूर्व में बांगो थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल कंवर पर ग्राम कोनकोना निवासी एक महिला ने मोबाईल पर अश्लील बातचीत करने का आरोप लगाया था। महिला की ओर से इसकी शिकायत बांगो थाना व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की गई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए एसपी ने प्रधान आरक्षक अनिल कंवर को बांगो थाना से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया था। जांच उपरांत अनिल कंवर पर बांगो थाना में अपराध क्रमांक १२/१३ के अतर्गत धारा ५०९, ५०६ भादवि व ६६ आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व किया है।