- Hindi News
- प्रदूषण, स्वास्थ्य व सफाई पर ध्यान दें प्रतिष्ठान
प्रदूषण, स्वास्थ्य व सफाई पर ध्यान दें प्रतिष्ठान
भास्कर न्यूज - कोरबा
कोरबा एक्शन प्लान स्थानीय स्टैक होल्डर समिति की बैठक में कलेक्टर रजत कुमार ने जिले के सार्वजनिक व निजी उपक्रमों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण एवं स्वास्थ्य, सफाई व्यवस्था पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देने कहा। उन्होंने पर्यावरण एवं माइनिंग विभाग के नियमों के विपरीत औद्योगिक प्रतिष्ठानों खदानों से किए जा रहे कार्य पर नाराजगी जताते हुए पर्यावरण संरक्षण अधिकारी आरपी शिंदे वं जिला खनिज अधिकारी डीके मिश्रा को इस दिशा में सख्त कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने बिना पर्यावरण मंत्रालय से लिखित अनुमति लेने पर किसी प्रकार के निर्माण पर प्रतिबंध लगाने कहा है।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित एक्शन प्लान की बैठक में कलेक्टर ने जिले के सार्वजनिक व निजी उपक्रमों तथा कोयला उत्खनन, परिवहन करने वाले कंपनियों के अधिकारियों को उत्पादन के साथ-साथ जिले में पर्यावरण संरक्षण व सामुदायिक विकास की दिशा में योजना बनाकर इसके क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत उत्पादन करने वाले उपक्रमों को ईएसपी संचालन के साथ उत्सर्जित होने वाले राख की अधिक से अधिक उपयोगिता सुनिश्चित करने, राखड़ बांधों में रख रखाव के साथ नियमित पानी छिड़काव करने कहा। उन्होंने चिमनियों से होने वाले उत्सर्जन का मानक अनुरूप रखने ईएसपी का संधारण कार्य, आधुनिक पद्धति पर आधारित हाई कान्सनट्रेट स्लरी डिस्पोजल सिस्टम से ही राख अपवहन करने, परिवेशीय वायु गुणवत्ता प्रषोधन उपकरण स्थापना, दूषित जल उपचार के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, राखड़ बांध के चारों ओर के भूमिगत जल के भारी धातुओं की मानीटरिंग करने बालको प्रबंधन को बैग फिल्टर स्थापना व अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए संबंधित बालको, सीजीपीसीएल, एसईसीएल, लैंको, एनटीपीसी, वंदना पावर प्लांट के अधिकारियों को इस दिशा में समय सीमा के भीतर कार्य करने के निर्देश दिए। एक्सन प्लान के तहत ओपन कास्ट कोल माइन कुसमुण्डा क्षेत्र के प्रबंधन द्वारा कोल वाशरी की स्थापना, नगर निगम को दूषित जल उपचार के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापना, नगरीय ठोस जीन चिकित्सा अपशिष्ट के उपचार के लिए भस्मीकरण यंत्र की व्यवस्था, शहर में हाटल एवं घरेलू प्रयोजन के लिए कोयले के उपयोग के रोकथाम पर आवश्यक निर्देश दिए गए।
शेष पेज 14
बैठक लेते कलेक्टर रजत कुमार।
कलेक्टर ने बैठक में जताई नाराजगी, पर्यावरण व माइनिंग अधिकारी को कहा नियमों का सख्ती से कराएं पालन
कोरबा एक्शन प्लान