34 टीमों ने शामिल होने की दी सहमति
भास्कर न्यूज - कोरबा
8वीं एल्यूमिनियम कप आल इंडिया हाकी चैंपियनशिप की तैयारी बालको प्रबंधन व जिला हॉकी संघ ने शुरू कर दी है।
बालको के सीईओ व आयोजन समिति के संरक्षक रमेश नायर, अध्यक्ष अमित जोशी के मार्गदर्शन में 8 से 15 फरवरी तक बालको के नवनिर्मित ग्रीन ग्रास, फ्लड लाइट स्टेडियम डॉ.अम्बेडकर
स्टेडियम में होगा। आयोजन समिति व हाकी संघ के सचिव एमवाय कुरैशी ने जानकारी दी है कि प्रतियोगिता में इस बार पूरे देश भर से 34 टीमों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें से अधिकांश टीमों ने स्वीकृति भी दे दी हैं। कुरैशी के अनुसार जिंदल स्टील रायगढ़, एसईसीआर बिलासपुर, डीएचए राजनांदगांव, डीएचए कोरबा, सिख रेजीमेंट रामगढ़, एमपी स्पोट्र्स अकादमी भोपाल, एफसीआई नोयडा, साई हास्टल लखनऊ, आंध्रप्रदेश हाकी एसोसिएशन गुन्टूर, बीईजी रूड़की उत्तराखंड, पाम्पोस हास्टल राउरकेला, उड़ीसा, सेंट्रल रेलवे मुंबई, राजस्थान स्टेट हाकी एसोसिएशन, बीईजी पुणे, ईएमई जालंधर पंजाब, बड़ौदा हाकी अकादमी, वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे जबलपुर, कोर आफ सिग्लन, जालंधर पंजाब, हैदराबाद पुलिस, यूपी पुलिस लखनऊ, सीआईएसएफ चंडीगढ़, सीआरपीएफ नई दिल्ली, साई हास्टल भोपाल, स्पोट्र्स हास्टल लखनऊ, उत्तर रेलवे अमृतसर, वेस्टर्न रेलवे मुंबई, तामिलनाडु पुलिस चेन्नई, इस्टर्न रेलवे कोलकाता, यूनियन बैंक मुंबई, अमरावती स्पोट्र्स क्लब, सशस्त्र पुलिस बल गुवाहाटी आसाम, साई हास्टल गुजरात, बीआरसी दानापुर व पीएनबी नई दिल्ली की टीमों को एल्यूमिनियम हाकी कप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने खिलाडिय़ों को इसमें भागीदारी करने आग्रह किया है।
एल्यूमिनियम कप हाकी 8 फरवरी से