सड़क से हटाया गया अतिक्रमण
भास्कर न्यूज - कोरबा
शहर के मुख्य मार्गाे से अतिग्रमण हटाने के लिए नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम का अभियान जारी है। गुरूवार को टीम ने शहर के सीतामढ़ी मेनरोड पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया। शहर की यातायात व्यवस्था को ठीक करने व हादासों को रोकने की मंशा से यह कार्रवाई की जा रही है।
शहर के मुख्य मार्गो पर होने वाले बेजा कब्जा के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। इसके कारण आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे है। मेनरोड किनारे दुकान लगाने वाले अधिकांश व्यवसायियों के द्वारा सामान सड़क तक बिछा दिया जाता है। जिसके कारण यातायात को लेकर आए दिन दबाव की स्थिति निर्मित हो जाती है। समझाईश का भी कोई असर नही हो रहा है। इसे देखते हुए शहर मे पिछले कुछ दिनों से नगर निगम व पुलिस के संयुंक्त दस्ते द्वारा सड़क को घेरकर दुकान लगाने वाले व्यवसायियों, गुमटी संचालकों का अतिक्रमण हटाने व जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। गुरूवार को टीम ने सीतामढ़ी मेनरोड से कार्रवाई शुरू की, जिससे व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। सीतामढ़ी के पास बेजा कब्जा हटाने के बाद मुख्य मार्ग पर लांयस स्कूल के पास से निगम ने चलने वाले ठेला व गुमटी को हटाया। इसके अलावा दुकान व मकान के सामने किए गए अतिरिक्त निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया। संयुंक्त दस्ते की यह कार्रवाई सीतामढ़ी से पुराना बस स्टेंड की ओर आगे बढ़ी। कार्रवाई में नगर निगम के उडऩदस्ता की टीम के अलावा सीएसपी कीर्तन राठौर, कोतवाली प्रभारी यदुमणि सिदार साथ थे।
शेष पेज 14
इसके साथ सीएसईबी चौकी प्रभारी ओपी सिंह, रामपुर चौकी प्रभारी माधव तिवारी, एसआई दीपा केंवट सहित अन्य पुलिस अधिकारी- कर्मचारी शामिल थे। कार्रवाई कें दौरान अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इस लिहाज से मौके पर काफी संख्या में बल तैनात रहा।
0 बाक्स
किसी को नही बख्शा गया
गुरूवार को अतिक्रमण हटाओं दस्ते की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान किसी को भी नही बख्शा । दस्ते ने छोटे-मोटे गुमटी के अलावा सड़क किनारे दुकान लगाने वाले कुछ बड़े व्यवसायियों के अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की। जिसे देखकर अन्य व्यवसायियों ने पहले से ही सड़क से अपना सामान बटोरना बेहतर समझा।
0 बाक्स
सड़क किनारे मलबा व रेत का ढेर भी
पावर हाऊस रोड पर कई दुकानों व मकानों के सामने रेत, गिटटी व मलबा का ढेर रखा गया था। कार्रवाई के दौरान कई जगहों से रेत व गिटटी को हटाकर जब्त करने की कार्रवाई की गई। कुछ लोगों को आगे सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
आगे जारी रहेगा अभियान
पुलिस व निगम के अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के पहले व्यवसाईयों को समझाईश व चेतावनी दी गई है। इसके बावजूद सड़क घेरकर दुकान लगाकर आवागमन बाधित करते दिखने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान सीएसपी राठौर व टीआई सिदार।
मुख्य मार्ग में हटाया गया अतिक्रमण।
कार्रवाई - सीतामणी क्षेत्र में निगम व पुलिस का अभियान