पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा
कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान में धावा बोलकर चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया।
कोतवाली अंतर्गत मिशन रोड में बुधवारी निवासी वीरेंद्र राठौर २५ शिव पान भंडार व किराना दुकान का संचालन करता है। वीरेंद्र बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया था। गुरूवार की सुबह दुकान पहुंचा तो दुकान के शटर पर लगा ताला टूटा हुआ था। चोरों ने दुकान में धावा बोलकर कीमती सामानों से हाथ साफ कर दिया है। संचालक के अनुसार दुकान से लगभग ७० हजार रूपए कीमत के सामान पार हुए है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्व कर जांच शुरू कर दी है।




मिशन रोड में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

दुकान जहां से चोरों ने पार किया सामान।