- Hindi News
- अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष पद के 5 प्रत्याशी
अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष पद के 5 प्रत्याशी
भास्कर न्यूज - कोरबा
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए गुरूवार को नामांकन लेने व दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए कुल ५ उम्मीद्वारों की ओर से दावेदारी की गई है । अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने पहले दिन ही नामांकन जमा कर दिया था। गुरूवार को जिला अधिवक्ता संघ के वर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव व मानसिंह यादव ने नामांकन जमा किया।
। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए गुरूवार को नामांकन लेने व दाखिले की अंतिम तिथि निर्धारित थी। सहायक चुनाव अधिकारी श्यामल्ल मलिक ने बताया कि नामांकन लेने व जमा करने के लिए २२ व २३ जनवरी का दिन निर्धारित था। निर्धारित तिथि में दोपहर १२ से शाम ५ बजे तक नामांकन लिए गए। चुनाव में नई कार्यकारिणी के लिए ६३ सदस्यों ने उम्मीद्वारी के लिए नामांकन दाखिल किया था। जांच मेें ४९ सदस्यों के नामांकन को सही पाया गया है। शेष पेज 14
उर्मिला होंगी निर्विरोध निर्वाचित
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कार्यकारिणी के पद के लिए एक महिला व पांच पुरूष उम्मीद्वार का चयन होता है। इस सत्र के चुनाव में कार्यकारिणी पद के लिए एक ही महिला उम्मीद्वार का नामांकन प्राप्त हुआ है। महिला उम्मीद्वार का नाम उर्मिला साहू है। एममात्र महिला उम्मीद्वार होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाना है। इसी तरह पुरूष वर्ग कार्यकारिणी के पांच पद के लिए कुल आठ उम्मीद्वारों नें नामांकन दाखिल किया है। इन उम्मीद्वारों में आलोक कुमार शर्मा, बालक राम बरेठ, दुर्गेश शर्मा, जमनाराम पटेल, किरणभान शांडिल्य, लक्ष्मीनारायण यादव, प्रेमसिंह कैवर्त व राजीव कुमार देवांगन का नाम शामिल है।
इन उम्मीदवारों ने दाखिल
किए नामांकन
अध्यक्ष : १. लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, २. गोपी कौशिक, ३. विनोद कुमार, ४. मानसिंह यादव, ५. एसव्ही पुरोहित, उपाध्यक्ष ((पुरूष)) १. राजेश कुमार यादव, २. सुरेश कुमार सिंह, ३. चित्र भूषण पटेल, ४. बद्री प्रसाद मोदी, ५. हारून सईद, ६. संजय कुमार पोहर, उपाध्यक्ष ((महिला)) १. राजेश्वरी राठौर, २. अरूणा श्रीवास्तव, ३. मधु पांडेय, ४. मंजुला श्रीवास्तव, ५. रजनी भार्या, ६. कल्पना पांडेय, ७. मीनू त्रिवेदी जोशी, सचिव १. नूतन सिंह, २. गणेश कुलदीप, ३. शरद कुमार कारके, ४. चंद्रदीप शर्मा, ५. उपेन्द्र कुमार वर्मा, ६. संतुप्रसाद साहू, ७. राकेश दुबे, ८. शिवशंकर, सह-सचिव १. दिनेश कुमार साहू, २. दिनेश कुमार सिंह, ३. प्रशांत कुमार धुर्य, कोषाध्यक्ष १. अमरनाथ कौशिक, २. सोहन लाल साहू, ग्रंथालय सचिव : १. रघुनंदन सिंह ठाकुर २. धीर साय सारथी।
आज शाम उम्मीद्वारों की अंतिम सूची का प्रकाशन, २ फरवरी का होगा मतदान