- Hindi News
- सांसद महंत कोरा आश्वासन देने में माहिर : जोगेश लांबाकोरबा ! केन्द्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण खाद्य
सांसद महंत कोरा आश्वासन देने में माहिर : जोगेश लांबाकोरबा-!- केन्द्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण खाद्य मंत्री डॉ. चरणदास महंत पर महापौर जोगेश लांबा ने कोरा आश्वासन देने में माहिर होने का आरोप...
जोगेश लांबा
सांसद महंत कोरा आश्वासन देने में माहिर :
कोरबा - केन्द्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण खाद्य मंत्री डॉ. चरणदास महंत पर महापौर ने कोरा आश्वासन देने में माहिर होने का आरोप लगाया है। बयान जारी कर उन्होंने कहा है कि आश्वासन मात्र से ही लोगों को रेल सुविधा नहीं मिल सकती। इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत है। डॉ. महंत की केन्द्र में सरकार है और वे अगर जनहित में रेल सुविधा को जरूरी समझते तो उन्हें यह सहुलियत देने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होती। पिछले पांच वर्ष में पांच रेलमंत्री बने। इस वजह से विभाग की व्यवस्थाएं व कामकाज प्रभावित हुआ है। इसके बाद भी बयानबाजी कर डॉ. महंत लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। चांपा जंक्शन में गीतांजली एक्सप्रेस का दो मिनट का स्टापेज तक नहीं दिला पाए। ऐसे जनप्रतिनिधि से रेल सुविधाओं व नई ट्रेन की उम्मीद आम लोग छोड़ चुके हैं। दबाव बनाया जाएगा और चर्चा की जाएगी, जैसे शब्द से वे बाहर निकल नहीं पा रहे हैं। जब से कांग्रेस की केन्द्र में सरकार बनी है, इस जिले को छलने का कार्य रेलवे ने किया है।