बंग समाज ने मनाई सुभाष चंद्र की जयंती
कोरबा - बंग समाज के तत्वावधान में गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के तहत निहारिका स्थित सुभाष चौक पर स्थापित प्रतिमा पर समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर उपस्थित बंग समाज के अध्यक्ष विजय चक्रवर्ती, महासचिव श्यामल मल्लिक के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई और मिठाई बांट कर जन्म दिन की खुशियां मनाई गई।
कार्यक्रम में अमलान दत्ता, कुणाल दास गुप्ता, कुमार साहब, समाज सेवी लन कड़वे, सुवेन्दू शीट, पीसी चक्रवर्ती, शंकर वासू, संदीप चक्रवर्ती, बीबी चक्रवर्ती, कमल सर्वविद्या, अमित वासू, प्रदीप मजूमदार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।