पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम के आदेश पर हटाए गए प्रदेश के दो डीएफओ

सीएम के आदेश पर हटाए गए प्रदेश के दो डीएफओ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने गुरुवार को कोरबा व दंतेवाड़ा के डीएफओ को हटा दिया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया गया है। इस कार्रवाई की वन विभाग में काफी चर्चा है। कहा जा रहा है कि दोनों ही अफसरों के खिलाफ मुख्यमंत्री के पास गंभीर शिकायत आई थी। जिसकी प्राथमिक जांच में पुष्टि भी हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक कोरबा के डीएफओ प्रभात मिश्रा को वहां हटाकर उन्हें पीसीसीएफ ऑफिस रायपुर में नई तैनाती दी गई है, जबकि दंतेवाड़ा डीएफओ जे आर नायक को वहां हटाकर कोरबा भेजा गया है। सीएम ने बुधवार रात सीएस को दोनों डीएफओ को हटाने के निर्देश दिए थे।