- Hindi News
- धान की जांच के लिए चेक पोस्ट बनेंगेमनेंद्रगढ़ ! धान खरीदी बिक्री में हो रही धांधली रोकने एसडीएम स
धान की जांच के लिए चेक पोस्ट बनेंगेमनेंद्रगढ़-!- धान खरीदी-बिक्री में हो रही धांधली रोकने एसडीएम संजीव कुमार झॉ ने केल्हारी क्षेत्र में तीन चेक पोस्ट लगाने के निर्देश दिए। यह कदम सहकारी...
परदे के पीछे १६ व मैनेजमेंट
फंडा देखें पेज-१८ पर
महंत ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
खडग़वां - केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व कोरबा सांसद डॉ. चरण दास महंत चिरमिरी के कार्यक्रम से लौट कर कोरबा जाने के दौरान नगर में रुककर ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और तत्काल निराकरण करने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, अशोक श्रीवास्तव, मौसीम खान, श्रीकांत गढ़ेवाल, लालू, इमरान खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संभाग स्तरीय वर्ग आज
मनेंद्रगढ़ - सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल भारती, किशोर भारती व तरूण भारती के पदाधिकारियों का संभाग स्तरीय वर्ग आयोजित किया जा रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्राचार्य रामकिशोर श्रीवास्तव ने बताया कि भौतिकतावादी परिवेश में भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समुचित स्थायित्व प्रदान करते हुये यह आयोजन २५ जनवरी की ९.३० बजे शुरू होगी। मुख्य अतिथि एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक आरबी शुक्ल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिक्षा संस्थान के प्रादेशिक सहसचिव नीरज अग्रवाल होंगे।
संपर्क कार्यक्रम १ से
मनेंद्रगढ़ - छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा वर्ष २०१४ के व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम का शुभारंभ १ फरवरी से शुरू किया जाएगा। यह कार्यक्रम १० फरवरी तक संचालित होगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के समन्वयक सचिन्द्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में कक्षा १०वीं व १२वीं के विषयों का अध्यापन कार्य कुशल शिक्षक व्याख्याताओं के द्वारा
किया जाएगा।
दावा आपत्ति 31 तक
सूरजपुर - सीएमओ कार्यालय सूरजपुर में रिक्त सहायक ग्रेड-3 हेतु आवेदन पत्रों के जांच उपरांत चयन समिति द्वारा पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। उक्त सूची में किसी अभ्यर्थी को आपत्ति हो तो वो 31 जनवरी तक कार्यालयीन समय में समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह जानकारी सीएमओ कार्यालय द्वारा दी गई।